

बारहमासा गणगौर पूजन पर रितिका शर्मा सम्मानित
बीकानेर। नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने वाले बारहमासा गणगौर पूजन के अवसर पर श्रीमती रितिका शर्मा को “बारहमासा शिव-पार्वती” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्रस्ट के संरक्षक हनुमान दास, अध्यक्ष शंकर सेवग, उमेश शर्मा, महिला प्रमुख राजकुमारी, चन्द्रकला एवं सरला शर्मा द्वारा शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
