Bikaner Rajasthan

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। ग्रामीण विकास, पंचायती राज और जलग्रहण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी 364 ग्राम पंचायतों में कम से कम एक हजार ऐसे फॉर्म पौंड तैयार किए जाएं, जिन्हें रूफ टॉप वाटर सिस्टम जोड़कर बरसाती पानी का संग्रहण किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत पौधशालाएं (नर्सरी) मानसून से पहले चालू करने के निर्देश दिए, जिससे पौधारोपण के लिए स्थानीय स्तर पर ही पौधे प्राप्त हो सकें। उन्होंने सभी नर्सरियां चालू करते हुए इनके फोटो उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) पर नरेगा श्रमिकों की हाजरी में अनियमितता को गंभीरता से लिया और दो विकास अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक से समन्वय करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की एकल महिलाओं का चिह्निकरण किया जाए तथा उन्हें मनरेगा की व्यक्तिगत लाभ के कार्यों से प्राथमिकता से जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *