Bikaner Bikaner District

सेवानिवृत बैंककर्मियों ने मनाया होली मिलन समारोह

सेवानिवृत बैंककर्मियों ने मनाया होली मिलन समारोह
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन, बीकानेर द्वारा जेएनवी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रन्यास सभागार में होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन भूदेव शर्मा की अध्यक्षता व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। संगठन सचिव आर के शर्मा ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक वाई के शर्मा योगी व गौरीशंकर खत्री मंचस्थ थे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद संगठन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। एमएमएल पुरोहित ने स्वागत सम्बोधन करते हुए पेंशनर्स को ऑनलाइन कार्य में होने वाली समस्यों व स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी । गौरी शंकर खत्री ने सदन को पेंशन अपडेटशन की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन का आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी बीकानेर को दी। सम्मान समारोह में अखेचंद लोढा, चन्द्र प्रकाश महर्षि, दिनेश झा, गोपी राम बिश्नोई, के एन जोशी, लक्ष्मी नारायण मेहता, मोहम्मद इकबाल, पुखराज सोलंकी, राजेन्द्र कुमार बोथरा, सोहन लाल सोनी, विनायक व्यास का माल्यार्पण, शॉल ओढाकर व सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन आर के शर्मा ने किया व धन्यवाद अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *