Bikaner Bikaner District Rajasthan

रेसटा ने सौंपा ज्ञापन

रेसटा ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। शिक्षक संघ एलिमेंट्री सैकेंडरी टीचर एसोसिएशन ( रेसटा ) राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मंशाराम खिजुरी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को शिक्षकों की 18 सूत्री समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने पदोन्नत हुए व्याख्याता, प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारियों का जल्द पदस्थापन करवाने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जल्द पदस्थापन करवाने, 2 दिवसीय जिला व 2 दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने,तबादलों हेतु स्थाई तबादला नीति बनाकर सार्वजनिक तौर पर घोषित की जाएं, जिससे विधायकों, जन प्रतिनिधियों की डिजायर प्रथा का चलन समाप्त हो, महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की 4 सत्रों व वरिष्ट अध्यापकों की 2 सत्रों की बकाया पदोन्नति जल्द करवाने, 5 सितंबर को ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान हेतु आवेदन करने व पुरुस्कृत होने वाले सभी शिक्षकों के समस्त दस्तावेजों को ऑनलाइन जारी करवाया जाएं, जिससे सम्मान समारोह की पारदर्शिता बनी रहे, साथ ही राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षकों को उन स्कूलों में लगाया जाएं जिन स्कूलों में ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो, साथ ही बालिकाओं की शिक्षा से दूरी बनी हुई हो ओर नामांकन की संख्या कम हो। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संघ के मांग पत्र को पूरा पढ़ा और कहा कि आपकी मांगो से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अवगत कराकर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद, प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष मंशाराम खिजुरी, प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीना, सुवालाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *