Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

खिलाड़ियों का किया सम्मान

खिलाड़ियों का किया सम्मान
बीकानेर। भाजपा बीकानेर देहात द्वारा महिला खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत के नेतृत्व में तथा प्रतिभावान खिलाड़ी एवं आईटी विभाग की जिला सह संयोजक निशु लिंबा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में साक्षी राठौड़, हिताशा रावत, निशा सहारण, कुसुम, प्रेक्षा गहलोत, कविता बिश्नोई, नंदिनी कंवर, हंसिका राठौड़, ममता नायक, अक्षिता, कल्पना, निवेदिता, अक्षरा, कोमल, लक्ष्मी, पूजा भोगिया, निधि कंवर, मोनिका भुजेल और संध्या शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *