Bikaner Bikaner District Rajasthan Uncategorized

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कैलेण्डर का विमोचन

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कैलेण्डर का विमोचन
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने शुक्रवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा तैयार राजुवास कैलेण्डर-2025 का विमोचन किया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय का बहुरंगी राजुवास कैलेण्डर प्रति वर्ष जारी किया जाता है। इस कैलेण्डर में वेटरनरी विश्वविद्यालय की गतिविधियों और कार्यक्रमों का दिग्दर्शन किया गया है। इस अवसर पर कुलपति आचार्य दीक्षित ने प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित “पशुपालन नये आयाम” मासिक पत्रिका के नवीन अंक का विमोचन भी किया। विमोचन के अवसर पर वित्त नियन्त्रक बी.एल. सर्वा, प्रति कुलपति एवं अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक पी.एम.ई. प्रो. उर्मिला पानू, निदेशक मानव संसाधन विकास प्रो. राहुल सिंह पाल, निदेशक क्लिनिकस प्रो. प्रवीण बिश्नोई, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय, बीछवाल प्रो. मनीषा माथुर, अधिष्ठाता वेटरनरी कॉलेज, जोधपुर प्रो. बलवन्त मेश्राम, लाईजनिंग ऑफिसर राजुवास डॉ. प्रकाश शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी, परीक्षा नियन्त्रक डॉ. सुनीता पारीक, समन्वयक जन संम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवीसिंह, पूल ऑफिसर डॉ. एन.एस राठौड़ व डॉ. अशोक डांगी मौजूद रहे।
डेयरी विज्ञान एवं प्रौधोगिकी महाविद्यालय का निरीक्षण
दीक्षित ने डेयरी विज्ञान एवं प्रौधोगिकी महाविद्यालय (सी.डी.एस.टी.) बीकानेर का शुक्रवार को निरीक्षण किया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. मनीषा माथुर ने पौधे भेंट कर कुलपति आचार्य दीक्षित का स्वागत किया एवं महाविद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियो एवं निर्माण कार्ये के प्रगति की जानकारी दी। कुलपति आचार्य दीक्षित ने महाविद्यालय की विभिन्न इकाईयो मे नवीन तकनीकी उपयोग के सुझाव दिये एवं शोध कार्यो के पेटेंट, नई तकनीकों एवं विभिन्न इकाईयों के आपसी समन्वय से कार्यों करने के हेतु निर्देशित किये। कुलपति महोदय ने प्राचीनकाल के भारतीय गणीतज्ञो एवं इन की तकनीकी खोजो पर भी प्रकाश डाला। वित्तनियंत्रक बी.एल सर्वा ने छात्रावास के निर्माण, बिल्डिंग मे उचित प्रकाश व्यवस्था एवं केन्द्रीय वातानुकुलन करने के सुझाव दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *