Bikaner Bikaner District Rajasthan

फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर का विमोचन

फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर की पारंपरिक और मस्तीभरी होली का प्रतीक फागणिया फुटबॉल मैच आगामी 28 फरवरी को धरणीधर मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के तहत फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर का विमोचन पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर द्वारा किया गया। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच बीकानेर की सांस्कृतिक परंपरा और होली के उत्साह का अनूठा प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने इस अवसर पर कहा कि फागणिया फुटबॉल बीकानेर की शुद्ध और पारंपरिक होली को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टर विमोचन समारोह में गोपाल कृष्ण हर्ष, अशोक सोनी, बलदेव भादानी, गिरिराज पुरोहित, जुगल किशोर जोशी, शशि मोहन दरगड़ सहित समिति के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *