Bikaner Bikaner District Rajasthan

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण खुले

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण खुले
बीकानेर। भारतीय सेना में अग्निवीर और रेगुलर कैडर सैनिक के रूप में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। राजस्थान के युवाओं को सलाह दी गई है कि वे भारतीय सेना में भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और अग्निवीर तथा रेगुलर कैडर सैनिक के रूप में देश सेवा की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाएं। उम्मीदवार अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जेसीओ/ओआर रैंक के तहत धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड अधिकारी, हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा तथा सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी) पदों के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। महिला उम्मीदवार भी अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती वर्ष 2027 के लिए आवेदन Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army official website (www.joinindianarmy.nic.in ) पर 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *