

राठौड़ ने कूडो खिलाडियों को दी शुभकामनाएं
बीकानेर। कार सोसाइटी, राजस्थान के तत्वाधान में उद्योग भवन जयपुर में कूडो राजस्थान के पदाधिकारी व कूडो खिलाड़ियों ने युवा मामले एव खेल के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से शिष्ट मुलाकात की। कूडो राजस्थान की सचिव सेन्सेई अरुण पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो खेल राजस्थान में काफी लोकप्रिय हो रहा है और राजस्थान के कूडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा का देश का नाम रोशन किया है जुलाई 2026 में जार्जिया में होने वाले यूरेशन कप 2026 में भारतीय कूडो टीम में राजस्थान के 11 खिलाड़ी भाग लेंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे कि अवसर पर कूडो के पदाधिकारी हांशी मेहुल वोरा, हेड कोच – कूडो इंडिया, सेन्सेई सोनिका सेन अध्यक्ष कूडो राजस्थान, सेन्सेई अरुण पटेल सचिव कूडो राजस्थान, रेन्शी प्रीतम सैन हेड कोच कूडो राजस्थान तथा यूरेशियन कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी ने शिष्ट मुलाकात की। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनसे कूडो खेल के बारे में जानकारी ली उन्होंने कूडो खेल को एक बेहतरीन मार्शल आर्ट बताया तथा राजस्थान सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग देने के लिए कहा तथा सभी को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनका हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उपस्तिथ मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामना दी।
