Bikaner Bikaner District Rajasthan

रांका ने किया ध्वजारोहण, समृद्धि और समरसता का दिया संदेश

रांका ने किया ध्वजारोहण, समृद्धि और समरसता का दिया संदेश
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के सर्किट हाउस समीप स्थित कार्यालय 7७वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि अलग-अलग जाति और धर्म, भाषाओं के बावजूद अपनी सामाजिक समरसता और सौहार्द के लिए हमारा देश पूरी दुनिया के सामने अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल है। भारत ने अपने गणतंत्र और लोकतंत्र को मजबूत बना कर दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए रांका ने कहा कि युवा राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता रखते हुए नशे से दूर रहें और नए दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप काम करते हुए लोकतंत्र को नई बुलंदियों तक ले जाने का प्रण लें। ध्वजारोहण समारोह में युधिष्ठरसिंह भाटी, ओम नायक, ओम राजपुरोहित, शंभु गहलोत, शक्ति सिंह शेरुणा, रामचन्द्र डागा, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र व्यास, राजेन्द्र चौहान, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, नवरतन सिंह सिसोदिया, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, आनन्द अग्रवाल, साहिल सोढा, किशन भाटी, धनराज जाखड़, जितेन्द्र सिंह नरुका, पूजा भाटी, ज्योति चौहान, धीरज रांका, मुहुर्त एवं गोपाल पारीक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *