

रामलीला मंचन प्रचार-प्रसार रथ रवाना
बीकानेर। श्री राम कला मंदिर संस्थान व बीकानेर रोटरी रॉयल क्लब बीकानेर के तत्वावधान में होने वाली रामलीला के प्रचार प्रसार के लिए राम रथ को विजय नृसिंह व्यास ने भगवा झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सनातन कार्यक्रम में शामिल किया जा सके। संस्थान के सचिव अभिराम दत गौड़ ने बताया की संगीतमय रामलीला का मंचन किया जायेग। संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया कार्यक्रम में बृजरतन पुरोहित, कोषाध्यक्ष कैलाश भादाणी योगेश हर्ष मनोज, जयंत भादाणी, मदन गोपाल आचार्य, गणेश घनश्याम उपाध्याय, जितेश, गिरीराज जोशी ललन मकेश्वर, गोपाल भैरु पवन, तरुण प्रशान्त आदि शामिल हुए।
