

विद्यार्थियों को सम्मानित कर निकाली रैली
बीकानेर/नोखा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलनियासर में 69वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाली मंजू भाकर व दलिप मेघवाल को सम्मानित कर बिलनियासर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर जिला स्तर पर जूडो में 9 विजेता विद्यार्थियों का व विचित्र वेशभूषा में जिला स्तर पर विजेता नवनीत बिश्नोई व एकल नृत्य में विजेता दीपिका मेघवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि किशोर कुमार सारण व गणमान्य नागरिकों ने शारीरिक शिक्षक पुनमचन्द खीचड़ ,प्रधानाचार्य अमर सिंह व समस्त स्टाफ को बधाई दी व बच्चों का हौसला बढ़ाया।
