

रक्षा बंधन उत्सव मनाया
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में गुरुवार को रक्षा बंधन सप्ताह के तहत उत्सव मनाया गया। विश्व विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम रविवार को रक्षा बंधन के दिन होगा। गुरुवार को ब्रह्माकुमारी बहनों ने सेवाश्रम, रानीसर बास स्थित उप केन्द्र तथा क्षेत्रीय केन्द्र में करीब 250 से अधिक भाई बहनों के तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा रक्षा सूत्र बांधा। उन्हें शुभ संकल्प करवाते हुए संदेश दिया गया।
