Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

राजस्थानी: लोक सूं लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर, तेजसिंह जोधा, कृष्णा कुमारी, प्रेम और पूर्ण शर्मा को किया जाएगा पुरस्कृत
बीकानेर। मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। 21 फरवरी को हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ के संस्कृति भवन में आयोज्य समारोह की जानकारी साझा करते हुए प्रो. भंवर भादानी ने बताया कि आयोज्य समारोह में राजस्थानी के लोक से सोशियल मीडिया के पसंदीदा उपक्रम ‘लाइक’ तक के सफर पर विद्वानों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इकाई के सह सचिव रवि पुरोहित ने आयोजन की रूपरेखा सार्वजनिक करते हुए कहा कि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात कवि श्याम महर्षि की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार-समालोचक डॉ. चेतन स्वामी होंगे। रतननगर वासी एवं हैदराबाद प्रवासी समाजसेवी बसंत हीरावत इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विषय प्रवर्तन लोकप्रिय साहित्यकार हरीश बी. शर्मा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *