

राजस्थान पर्यटन को लगेंगे पंख
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए बजट 2025कृ26 में कई महत्वपूर्ण घेषणाएं की हैं। पर्यटन क्षेत्र का विकास करने की दृष्टि से जहाँ एक ओर राजस्थान ट्यूरिजम इन्फ्रास्ट्रचर एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड (आरटीआईसीएफ) से 750 करोड़ रुपये से अधिक राशि के आधारभूत संरचना सम्बन्धी कार्य हाथ में लिये गएं हैं, वहीं प्रदेश को ग्लोबल सेंटर स्टेज पर लाने के लिए देश-विदेश में ट्रेवल बाजार, कल्चरल प्रोग्राम, राजस्थान कॉलिंग जैसे इवेंट्स/रोड शॉ भी किये जा रहे हैं। राजस्थान में प्रथम बार आईफा अवार्ड का आयोजन आगामी 8 एवं 9 मार्च को जयपुर में होने जा रहा है। यह आयोजन राजस्थान पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा जो राजस्थान पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई प्रदान करेगा। आईफा के भव्य आयोजन में राजस्थान पर्यटन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस विश्व स्तरीय ब्रांडिंग से राजस्थान पर्यटन विश्व में सिरमौर बनकर उभरेगा। बजट प्रावधानों के मुताबिक प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए आगामी वर्ष में 975 करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के कार्य हाथ में लिये जाने के साथ ही विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आधारभूत संरचना व सुविधा विकसित किये जाने सम्बन्धी कार्य करवाये जायेंगे।
