Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

राजस्थान राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से बीकानेर में

राजस्थान राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से बीकानेर में
बीकानेर। राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राजस्थान राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बीकानेर के सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के सिन्ट्रैथिक ट्रैक पर 27-28 को बालक वर्ग 29-30 को बालिका वर्ग की स्पर्धा होगी। राजस्थान एथलेटिक्स संघ के सचिव देवनारायन गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता मे ओवरेज एथलीटों को रोकने के लिए मेडीकल टीम का गठन किया गया है और डोपिंग के लिए नाड़ा (नेशनल एन्टी डोपिंग एजेंसी)की टीम को भी आमंत्रित किया गया है।जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष हेमाराम जाट ने बताया कि बीकानेर मे एथलेटिक्स का ये आयोजन पहली बार नव निर्मित सिन्ट्रैथिक ट्रेक पर होगा। चैंपियनशिप और वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता के लिए राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन की चयन समिति के द्वारा जो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये वनाये गए मानदंड पूर्ण करेंगे उनका चयन किया जाएगा चयन समिति में चेयरमैन डॉ भूपेन्द्र सिंह चौहान,सदस्य डॉ रामनिवास,हरमनाराम,सुरेंद्र गुर्जर,चीफ कोच शंकर लाल वुनकर राजस्थान एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शारदा जादम सचिव देवनारायन कोषाध्यक्ष कार्तिकेय शर्मा शामिल किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *