

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव सम्पन्न
बीकानेर। राजस्थान शतरंज संघ की नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2026-30 हेतु विशेष आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एसएल हर्ष ने बताया कि 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थित में नॉमिनेशन अवधि के बाद नामवापसी प्रक्रिया समाप्त होने पर सर्वसम्मति से राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष पर लक्ष्मण राघव को चुना गया। इसी क्रम में सचिव- विनेश शर्मा नागौर, कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता बीकानेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश बल्दवा चित्तौडग़ढ़, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम बारां, देवकिशन पंवार जैसलमेर, सोनल गर्ग उदयपुर, संयुक्त सचिव कपिल पाण्डया डूंगरपुर, पवन सैनी चूरू, मुकेश मंडलोई कोटा, दिलीप भोजक नागौर से निर्विरोध निर्वाचित हुए। महावीर रांका ने कहा कि राजस्थान में शतरंज खेल को परवान पर लाने के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।चुनाव अधिकारी उमेश शर्मा शिवकुमार मिश्रा, पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश एवं सुरेंद्र हर्ष, शंकरलाल हर्ष पूर्व सचिव की उपस्थित रही।
