

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा : पहले दिन पेपर देकर प्रफुल्लित दिखे छात्र-छात्राएं
बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएँ गुरूवार को शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएँ प्रफुल्लित नजर आए और अधिकांश ने पेपर को संतोषजनक बताया। पहला पेपर को अधिकांश विद्यार्थियों ने संतुलित और अपेक्षाकृत आसान बताया। परीक्षा केंद्रों के बाहर माता-पिता भी अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए।
