

रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर को आकाशवाणी ने किया सम्मानित
बीकानेर। रानी बाजार मोहल्ला समिति के सह कोषाध्यक्ष व 1200 से अधिक रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर को आकाशवाणी जोधपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आकाशवाणी के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर से इनकी इस रूचि के बारे में वार्ता भी प्रसारित की गई। इस उपलब्धि के लिये मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल, सचिव आर के शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री, संयुक्त सचिव पृथ्वीसिंह राठौड़, संरक्षक रजत माथुर सहित अन्यों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
