Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पुष्करणा सावा: पोस्टर का विमोचन

पुष्करणा सावा: पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। 10 फरवरी को होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे के दौरान इस वर्ष नवयुगल चन्द्रशेखर उमा के नाम से दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। रमक झमक द्वारा बारह गुवाड़ स्थित कार्यालय में इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक सावा सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा है, जो कि सादगी और मितव्ययता की मिसाल है। कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने कहा कि आज दूसरे समाज हमारी इस परम्परा से प्रेरणा लेकर सामूहिक विवाह कर रहे हैं। ओलंपिक सावे में हमारी अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। इस मौके पर राजेश रंगा, एमएमएल पुरोहित, हरि शंकर आचार्य आदि उपस्थित थे। रमक झमक के संयोजक प्रहलाद ओझा भैरू ने कहा कि संस्था बीस वर्षों से ओलंपिक सावे को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *