Bikaner Bikaner District Rajasthan

विजेताओं को पुस्तकें प्रदान, शिक्षा उन्नति का पहला द्वार : प्रो. पुरोहित

विजेताओं को पुस्तकें प्रदान, शिक्षा उन्नति का पहला द्वार : प्रो. पुरोहित
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के उर्दू विभाग में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र पुरोहित ने पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा उन्नति का पहला द्वार है और इसके माध्यम से ही व्यक्ति जीवन में उच्चतम मुकाम हासिल कर सकता है। प्रो. पुरोहित ने विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा और मेहनत समाज तथा देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजनों से प्रेरणा लेकर शिक्षा प्राप्ति और कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने के प्रयास करने चाहिए तथा इसे ही अपने जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. असमा मसूद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं शबाना खान रिज़वी एवं मोबिना उस्ता, छात्र राजा हसन तथा बी.ए. पंचम सेमेस्टर के छात्र भागे खान और अरमान अली को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुस्तकें प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *