

पुष्करणा समाज सर्व समाज के प्रति सामाजिक सरोकारों का करता है निवर्हन
बीकानेर। पुष्करणा दिवस के उपलक्ष्य में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन कमल रंगा की अध्यक्षता में हुआ। वैचारिक गोष्ठी विषय पुष्करणा समाज और सामाजिक सरोकार रहा। अध्यक्षता करते हुए रंगा ने कहा कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं के लिए तो एक अलग पहचान रखता ही है, साथ ही इस समाज का व्यक्ति मानवीय चेतना के साथ बीकानेर के सर्वसमाज के प्रति अपने सामाजिक सरोकारों से जुडे़ मुद्दों पर दायित्व निवर्हन करता है एवं नगर में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है।
वैचारिक मंथन में डॉ. राकेश किराडू़, गौरीशंकर व्यास, आदित्य किराड़ू, आशीष ओझा, मोहित पुरोहित, श्यामसुंदर किराडू, महेश पुरोहित, अंजनी व्यास, श्यामसुंदर पुरोहित ‘सागर सा’, उमेश पुरोहित, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, नमन जोशी, शरद जोशी, आनन्द जोशी, घनश्याम ओझा, राजकुमार रंगा, मरूधर बोहरा, नंदकिशोर रंगा, मदन मोहन ओझा, मनोज देराश्री, महेन्द्र आचार्य, शिवरतन आचार्य, पवन पुरोहित, शिवदत्त व्यास, राममूर्ति व्यास, कुलदीप व्यास, भैरूरतन रंगा, बसंत आचार्य, युगल नारायण छंगाणी सहित समाज के अनेक युवा प्रतिभाओं ने अपनी सहभागिता निभाते हुए एवं अपने विचार रखते हुए समाज को सर्वप्रिय समाज बताया।
