

पुष्करणा सावा: 50वी शादी सालगिरह पर दम्पति को घर जाकर किया जायेगा सम्मानित
बीकानेर। पुष्करणा ऑलम्पिक सावा के उपलक्ष में द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें फाउन्डेशन के अध्यक्ष राजेश रंगा अन्य पदाधिकारी ने बैठक आयोजित की जिसमें फाउन्डेशन के अध्यक्ष ने बताया की जिनकी ओलपिंक सावे में शादी की हुई है उनकी 50वी शादी की सालगिरह पर उनको सम्मानित किया जायेगा। इसमें दम्पति के परिवार जन में से कोई भी व्यक्ति कार्यालय में आकर पंजीयन करवा सकता है पिछले ऑलम्पिक सावे में 25 दम्पतियों को सम्मान किया गया था।
