

पुरोहित को ज्योतिष पुंज का सम्मान
बीकानेर। बीकानेर के ज्योतिषाचार्य पं. नंदकिशोर पुरोहित को बूंदी राजस्थान के हरियाली रिजॉर्ट के सभागार में आयोजित छोटी काशी ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष श्री कि मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ पुरोहित को ज्योतिष के क्षेत्र में सूक्ष्म दृश्य, शुद्ध गणित और सटीक गणना करके ज्योतिष में एक नया आयाम प्रस्तुत करने की उपलब्धि पर दिया गया। साकेत पंचांग विगत 8 वर्षों से ऐसी गणना के लिए प्रसिद्ध है। पुरोहित को सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से मेवाड़ विश्वविद्यालय के ज्योतिष के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शर्मा साकेत पंचांग के प्रधान संपादक पं.जगदीश प्रसाद शर्मा पं.अक्षय शास्त्री व दिलीप अवस्थी जयपुर प्रमुख थे। सम्मान स्वरूप एक स्मृति चिन्ह ज्योतिष का सर्टिफिकेट व मेडल देकर के सम्मानित किया गया।
