Bikaner Bikaner District Rajasthan

28 फरवरी को पंचायती राज चुनाव को लेकर जनसभा

28 फरवरी को पंचायतीराज चुनाव को लेकर जनसभा
बीकानेर। 2026 में होने वाले आगामी पंचायतीराज चुनावों के संबंध में 28 फरवरी को नोखा रोड़, भीनासर में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि पंचायतीराज में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के उद्देश्य से हो रही इस जनसभा में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत हो सकें। इस जनसभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा सम्बोधित करेगें। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिले के पूर्व जिला व उपजिला प्रमुखगण, प्रधान व उपप्रधानगण, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक आदि अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण मय कार्यकारिणी, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *