Bikaner Bikaner District Rajasthan

जन सुनवाई 14 मई को

image description

जन सुनवाई 14 मई को
बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलात केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा 14 मई को जनसुनवाई करेंगे। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर शहर में भाजपा संभाग कार्यालय में 14 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा और संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण किया जाएगा गोदारा ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस के मॉडल में जनसेवा सर्वोपरि है राज्य सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है प्रत्येक फरियादी की समस्या को सुनना और उसका समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *