Bikaner Bikaner District Rajasthan

11 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, खेमराज समिति की रिपोर्ट को जलाया

11 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, खेमराज समिति की रिपोर्ट को जलाया
बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले बीकानेर में शुक्रवार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा व जिला महामंत्री मनोज सुथार के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग पत्र के पक्ष में व खेमराज चौधरी समिति की रिपोर्ट के विरोध में होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया व जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को ज्ञापन भिजवाया। लेघा ने बताया कि महासंघ का 11 सूत्री मांग पत्र लम्बे समय से सरकार के पास विचाराधीन है लेकिन मांग पत्र की मांगो पर सरकार की संवादहीनता व संवेदनहीनता आश्चर्यजनक है। इसके साथ ही खेमराज चौधरी समिति की रिपोर्ट में अधीनस्थ सेवाओं के 8 लाख कर्मचारियों के वित्तीय एवं प्रशासनिक हितों की उपेक्षा की गई हैं जिससे कर्मचारियों में जबरदस्त निराशा एवं आक्रोश व्याप्त हैं।
जिला महामंत्री मनोज सुथार ने बताया कि यदि कर्मचारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर मांगो पर सकारात्मक निर्णय नहीं किया गया तो महासंघ आंदोलनात्मक गतिविधियां तेज करेगा। प्रदर्शन में कर्मचारी नेता-रावतराम डूडी, रेवंतराम गोदारा, सुरेन्द्र सिंह भाटी, खुमानाराम सारण, सुभाष सोनी, महावीर सिंह राठौड़, दलीप सिंह, प्रहलाद फौजी, यतीश वर्मा, सुभाष आचार्य, गोविन्द भार्गव, चांदरतन सोलंकी, विजेन्द्र सिंह सैनी, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, रामनिवास रोकना, रामकिशन, सुनील कुमार, सुभाष बिश्नोई, भंवर सांगवा, देवेन्द्र जाखड, रामचन्द्र, लोकेश मीणा, गजेन्द्र रामावत, गुरूप्रसाद भार्गव, असलम मोहम्मद, मनीष ठाकुर, रविन्द्र कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *