

प्रतिभा तराशने के लिए उचित मार्गदर्शन आवश्यक
बीकानेर। गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल की विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में बच्चों के प्रतिभा कौशल को देखकर प्रत्येक विजिटर हतप्रभ हो गया। हर दर्शक ने विद्यार्थियों के कॉन्फिडेंस एवं कौशल की खुले मन से सराहना की। वेलनेस एवं लाईफ कोच डॉ. राजकुमार भटनागर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भटनागर ने लगभग दो घण्टे तक पूरी बारीकी से एक एक प्रोजेक्ट एवं मॉडल का अवलोकन करने के बाद कहा कि यदि उचित मार्गदर्शन मिले तो प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को मुखरित किया जा सकता है। संस्था के सचिव राजेश रंगा ने कहा कि बच्चों का प्रभावी प्रस्तुतिकरण उनकी व उनके मार्गदर्शकों की मेहनत को सिद्ध कर रहा है। एज्यूकेशन आफिसर घनश्याम साध ने कहा कि ऐसे आयामों से ही विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं विवेक मुखर होते हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष भैंरूदान सेठिया एवं सह सचिव सौरभ बजाज, स्काउट सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित, लर्निंग बाय डूंयग के गणेश सियाग, शिक्षाविद शिवचरण जोशी, स्काउट के गंगाशहर स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत, बीकानेर जिला टैंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष किशन लाल गेधर, श्री इंद्र कुंवर बाल निकेतन के अशोक उपाध्याय, कपूर इण्टरनेशनल स्कूल के तरविन्दर सिंह कपूर, श्री शिशु शिक्षा सदन के बालकिशन सोलंकी, अमर ज्योति विद्या मंदिर के राकेश पंवार, मारवाड़ इंग्लिश एकेडमी के योगेश सांखला, शांति स्कूल के लोकेश कुमार मोदी, संस्कार पब्लिक एकेडमी के रघुनाथ बेनीवाल एवं कंप्यूटर एक्सपर्ट विठ्ठल वल्लभ इत्यादि ने भी प्रदर्शनी को बहुआयामी एवं उपयोगी बताया।
