

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम 12 जनवरी को
बीकानेर। युवा भारत एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नत्थूसर बास स्थित श्री हनुमान मंदिर भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी भवानीशंकर सांखला ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है इस समारोह के अंतर्गत विधार्थी को ज्ञान की मुद्राओं के साथ में ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही दैनिक जीवन में खास उपयोगी स्वास्थ्यप्रद योग प्राणायामव ध्यान का अभ्यास सत्र भी रखा गया है। पतंजलि के अनुभवी योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि समारोह में निःशुल्क सेवाएं अर्पित करने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।
