

जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह
बीकानेर। श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में गुरूवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टी.आर.डागा फाउण्डेशन के अध्यक्ष तनसुखराज डागा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वन्दना एवं नवकार मंत्र के साथ की गई। श्री जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर संस्था सचिव सीए माणकचन्द कोचर एंव सदस्य निर्मल कुमार पारख प्राचार्य डॉ सन्ध्या सक्सेना एवं श्रीमती शान्ति देवी डागा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्प् अर्पित करके किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने गत वर्ष की रिपोर्ट के साथ ही महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि राज डागा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में श्री जैन पाठशाला सभा निरन्तर प्रयास कर रही है और समाज में अपना एक स्थान प्राप्त किया है शिक्षा के नये आयामों के अन्तर्गत इस संस्था को आईटीआई के क्षेत्र में प्रयास करना चाहिये जिसके लिये वे हमेशा सहयोग के लिये तैयार रहेगें । छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।
