Bikaner Bikaner District Rajasthan

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर कार्यक्रमों की तैयारियां, बैठक आयोजित

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर कार्यक्रमों की तैयारियां, बैठक आयोजित
बीकानेर। बीकानेर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जैन समाज के बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरबंश लाल जैन ने बताया कि जैन महासभा के तत्वावधान में इंडस्ट्रियल एरिया से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर संजय जैन एवं मनीष नाहटा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 29 मार्च को फल वितरण, ब्लड डोनेशन कैम्प एवं नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 30 मार्च को भक्ति संध्या का आयोजन होगा, वहीं 31 मार्च को त्रिवेणी शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारियों और सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *