

प्रीति क्लब ने वितरित किये कैलेण्डर
बीकानेर। प्रीति क्लब की साधारण सभा माहेश्वरी सदन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गोपीकिशन पेड़ीवाल ने करते हुए क्लब की सामूहिक प्रगति और एकता पर बल दिया। इसके पश्चात मंत्री रघुवीर झॅंवर ने क्लब की सक्रिय पहलों को विस्तार से साझा किया गया। बैठक में माहेश्वरी सभा द्वारा तैयार किया गया कैलेंडर जिला पदाधिकारियों को वितरित किया गया।
