

प्रज्ञा रत्न अवार्ड: 25 महिलाओं और 10 महिला संगठनों का होगा सम्मान
बीकानेर। नन्दलाल जोशी चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 कार्यक्रम इस वर्ष 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 25 महिलाओं एवं लगभग 10 महिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निरंतर इस कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में प्रेरणादायी महिलाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है। अनिल जोशी ने बताया कि चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। फाउंडेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना एवं महिला शक्ति को सम्मान व प्रोत्साहन प्रदान करना है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, उद्यमी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
