Bikaner Bikaner District Rajasthan

11 मई को जया किशोरी के आगमन ड्रीम टू रियलिटी आयोजन का पोस्टर, बैनर विमोचित

11 मई को जया किशोरी के आगमन “ड्रीम टू रियलिटी“ आयोजन का पोस्टर, बैनर विमोचित
बीकानेर। वक्ता जया किशोरी के 11 मई 2025 को एमजीएसयू ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहे उद्बोधन कार्यक्रम “ड्रीम टू रियलिटी 2.0“ का पोस्टर, बैनर, मल्टीमीडिया सहित प्रचार-प्रसार सामग्री का लोकार्पण किया गया। प्रचार विमोचन तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मनोज दीक्षित ने बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को अनुपम बताते हुए “ड्रीम टू रियलिटी 2.0“ कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जया किशोरी के उद्बोधन को बीकानेर की युवा पीढ़ी के लिए एक सौगात बताया। डॉ. दीक्षित ने रोटरी जैसे संगठनों से अपेक्षा जताई कि वे बीकानेर की पहचान को सुदृढ़ करने वाले कार्यक्रम भी सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए अयोध्या में आयोजित वैश्विक दीपोत्सव का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
समाजसेवी महावीर लंका ने बीकानेर में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता को रेखांकित किया और नई पीढ़ी के रवैये में हो रहे बदलावों को देखते हुए ऐसे विशेष उद्बोधन की आवश्यकता को बताया। उन्होंने रोटरी को ऐसे प्रकल्पों के लिए अपनी उपलब्धता भी पेश की। आयोजन का शुभारंभ रोटरी अपराइज की अध्यक्ष प्रियंका सांगरी ने मंचस्थ अतिथियों, प्रायोजकों और उपस्थित रोटेरियनों का शाब्दिक स्वागत करते हुए किया। प्रकल्प के चेयरमैन डॉ. विकास पारीक ने पूरे आयोजन की रूपरेखा रखी। इस अवसर पर भूपेंद्र मिड्ढा, गोविंद भादु, रुचि दफ्तरी, पियूष श्रृंगारी और वरिष्ठ रोटेरियन ओम करनानी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मुख्य प्रायोजक बीकाजी इंटरनेशनल, थीम्स अप्लाई, सह प्रायोजक कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट, जीवन रक्षा हॉस्पिटल, गोम देवी चिड़िया ट्रस्ट, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रेरक वक्ता गोविंद भादु, बीकानेर पोर्सलिन, बालाजी स्वीट्स, श्री टिंबर्स, अरेका ग्रीन एनर्जी, कृष्ण गोल्ड, झक्कास पापड़, मरुधर लजीज, अपेक्स हॉस्पिटल, श्रीराम पापड़, आदित्य बिल्ड डेवलपर्स, इंडिया सोलर, येलो टाइगर मिर्च, रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स तथा को-स्पॉन्सर राजेश चुरा एंड कंपनी, डीएम आर्किटेक्ट्स एंड इंटीरियर्स सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *