Bikaner Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Oplus_131072

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बीकानेर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन एवं करुणा क्लब बीकानेर के सानिध्य में करुणा क्लब इकाई द्वारा धरणीधर ग्राउंड में वृक्षों की सेवा कर मनाया नव वर्ष का प्रथम दिवस मनाया। इस अवसर पर कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने करुणा क्लब इकाई के सदस्यों को पूरे वर्ष भर वृक्षारोपण एवं पेड़ पौधों की सेवा करने की सलाह दी । करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने करुणा क्लब टीम के सहयोग से समस्त पेड़ पौधों में पानी डलवाया और नियमित रूप से सेवा कार्य करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित हनुमान छींपा ने बताया कि करुणा क्लब टीम द्वारा वर्ष भर में 100 से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाने का विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाने का संकल्प सभी उपस्थित सदस्यों को दिलाया। कार्यक्रम का संयोजन सौरभ बजाज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *