

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
बीकानेर। नशा मुक्त शहर अभियान के तहत ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। शनिवार को निजी निदान केंद्र व अस्पताल में जाकर रोगियों व स्वास्थ्य कर्मियों को नशे से दूर रहने को जागरूक किया गया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता बढ़ाना तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। गुलाब सोनी द्वारा नशा ना करने व कोई कर रहा तो रोकने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राजेश गुप्ता, प्रिया भार्गव, स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी, श्री कृष्ण,तनवीर हुसैन, भवानी सिंह, सद्दाम आदि ने भी अपने विचार रखें।
