Bikaner Bikaner District Rajasthan

नशा मुक्ति की शपथ ली

ज्ञान देने वाला श्रेष्ठ गुरु ही पीढ़ी का भविष्य निर्माता
बीकानेर। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ने बताया कि विद्यालय में ज्ञान देने वाला श्रेष्ठ गुरु ही अगली पीढ़ी का भविष्य निर्माता है। मनोज अग्रवाल ने बीकाणा इकाई के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। डॉ संजोग बिडवालकर एवं कौशलेश गोस्वामी ने राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि श्रेष्ठ गुरुजन वही है जो अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करें। गायक बॉबी गोस्वामी को सम्मानित किया गया। राकेश शर्मा और श्वेता खत्री के नेतृत्व में सभी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *