Bikaner Bikaner District Rajasthan

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीते

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीते
बीकानेर। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के खिलाड़ियों ने उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 15 वर्ष आयु वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों ने बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व किया। कुश्ती खेल सहायक राकेश पुरोहित के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भागीरथ ने 48 किलोग्राम भार वर्ग, रायचंद मीना ने 45 किलोग्राम भार वर्ग तथा हरीश सियाग ने 41 किलोग्राम भार वर्ग (ग्रीको रोमन) में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं महेंद्र गुर्जर ने 41 किलोग्राम भार वर्ग (फ्री स्टाइल) में रजत पदक जीतकर विद्यालय की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी। इस प्रकार विद्यालय के कुश्ती खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक अर्जित कर बीकानेर जिले को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, प्रशिक्षक रामप्रसाद, खेलकूद स्टाफ एवं शैक्षणिक स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों एवं खेल सहायक राकेश पुरोहित को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *