

प्ले एंड प्लेटर कार्निवाल का आयोजन रविवार से
बीकानेर। तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर द्वारा दिनांक रविवार से प्ले एंड प्लेटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शॉपिंग, गेम्स, फूड और भी बहुत कुछ सम्मिलित है। इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कलेक्टर नम्रता वृष्णी ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष संजू लालाणी , मंत्री मीनाक्षी आंचलिया, सुमन छाजेड़, कन्या मंडल प्रभारी सीमा बोथरा, संयोजिका प्रिया संचेती, सहसंयोजिका मुदिता डाकलिया की उपस्थिति रही।
