

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों तथा प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत
बीकानेर। नोखा के ग्राम बिलनियासर के रा उ मा विधालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीईईओ भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच कानी देवी थी। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान पूर्व छात्रों, भामाशाह तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पीईईओ भंवरलाल मेघवाल ने उपस्थित जन समुदाय से विद्यालय विकास हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को मुख्यमंत्री निशुल्क पोशाक वितरण, ट्रांसपोर्ट वाउचर, जन आधार प्रमाणीकरण के बारे में बताया। इस अवसर पर वार्ड पंच अर्जुन राम ढाका उप सरपंच संपू देवी पूर्व वार्ड पंच गुलाब देवी ए एन एम विनोद कुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुमानी देवी सहायिका संगीता पीईईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधान व शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। राजकुमार, बजरंग लाल छींपा का साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। मंच संचालन शारीरिक शिक्षक पूनमचंद खीचड़ ने किया। एसडीएमसी सचिव नेमीचंद तर्ड ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
