Bikaner Bikaner District

फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ने दिया अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन

फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ने दिया अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन
फार्मासिस्ट संवर्ग के विलुप्त पद पुनः सृजित करने और राज्य में अधिक रोगी भार वाले दवा वितरण केंद्रों पर 2000 नवीन पद स्वीकृत करने की मांग
बीकानेर। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत जिला शाखा बीकानेर ग्रामीण के तत्वाधान में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव को मंगलवार को फार्मासिस्ट ग्रेड पदोन्नति पश्चात विलोपित हुई फार्मासिस्ट ग्रेड द्वितीय की सीट्स को पुनः सृजित करने बाबत ज्ञापन दिया गया।
संघ के अध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि दिसम्बर माह में राज्य में सरकारी फार्मासिस्ट्स कैडर पुनर्सृजित करने के दौरान फार्मासिस्ट ग्रेड फर्स्ट के पद सृजन से बीकानेर जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में 900 से अधिक चिकित्सा संस्थानों में फार्मासिस्ट ग्रेड सेकंड के पद विलोपित कर दिए गए थे जिसमें बीकानेर शहरी की डिस्पेंसरियों में भी फार्मासिस्ट ग्रेड सेकंड के पद विलोपित कर दिए गए और कार्यरत कार्मिकों को अधिशेष कर दिया गया जिनके वेतन आहरण के आदेश भी निदेशालय स्तर के रिक्त पदों के विरुद्ध करने के आदेश किए गया थे। चूंकि अब कार्यकारी व्यवस्था के अधीन वेतन आहरण को 6 माह हो रहे है अब इसके उपरांत कार्मिकों को मकान किराए भत्ता में भी नुकसान होना तय है क्योंकि नियमानुसार कार्मिक को 6 माह तक शहरी भत्ता देय होता है तत्पश्चात ग्रामीण भत्ता देय होता हैं जबकि वास्तव में अधिशेष कार्मिक यथास्थान ही कार्यरत हैं
इसके अतिरिक्त जिन संस्थानों में ग्रेड फर्स्ट फार्मासिस्ट के पद दिए गए उन संस्थानों में भी ग्रेड सेकंड के पद विलोपित कर दिए गए है। यूनियन सचिव लीलाधर सुथार ने बताया इस डीपीसी की प्रकिया में पद विलोपन से अधिशेष हुए फार्मासिस्टस को यथास्थान समायोजित करने अथवा निकटतम स्थान पर पदस्थापन करने के लिए भी निवेदन किया
चूंकि वर्तमान में 120 मरीजों की ओपीडी पर एक डीडीसी ( दवा वितरण केंद्र) सृजन करने का प्रावधान है अतः उसके अनुरूप ही नवीन डीडीसी सृजित करने की मांग की गई प्रतिनिधिमंडल में लीलाधर सुथार, लक्ष्मीनारायण सुथार, भूपेश खत्री, मोहित नागल, रामलाल कुमावत आदि फार्मासिस्ट उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *