Bikaner Bikaner District Rajasthan

पेंशनर समाज के अध्यक्ष मोदी ने जिला कलक्टर को सौपा ज्ञापन,जिला अस्पताल में आयुर्वेद चिकित्सक लगाने की मांग

पेंशनर समाज के अध्यक्ष मोदी ने जिला कलक्टर को सौपा ज्ञापन,जिला अस्पताल में आयुर्वेद चिकित्सक लगाने की मांग
नोखा। 
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि गुरुवार को नोखा क्षेत्र के दौरे पर रही व अटल सेवा केन्द्र में ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई की इस दौरान राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की नोखा की जिला अस्पताल में एक ही छत तले सभी पद्तियो से उपचार करवाने की तर्ज पर इस अस्पताल में पूर्व की भांति आयुर्वेद चिकित्सक लगाने की मांग की। मोदी ने कहा कि वर्षों से यहां आयुर्वेद चिकित्सक कार्यरत रहते आये है लेकिन पिछले कुछ समय से ही NRH के तहत कार्यरत चिकित्सक स्थाई होकर आयुर्वेद विभाग में चले जाने के बाद राजस्थान पेंशनर समाज कार्मिक सहित आमजन को परेशानी हो रही हे। अतः यहां आयुर्वेद चिकित्सक लगाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *