पेंशन अदालत का आयोजन निरस्त
बीकानेर। बीकानेर आर्मी केंट ऑडिटेरियम में 20 एवं 21 मार्च को होने वाली पेंशन अदालत का आयोजन निरस्त कर दिया गया है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ (से.नि.) ने बताया कि पीसीडीए प्रयागराज द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन प्रकरणों से सम्बंधित समस्याओं की सुनवाई हेतु होने वाली पेंशन अदालत का आयोजन प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार 20 मार्च को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सत्तर्कता समिति की बैठक के बाद किया जाएगा। यह जानकारी प्रशिक्षु आईएएस एवं सहायक निदेशक (लोक सेवाऐं) श्री अवुला साईकृष्ण ने दी।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने कहा कि मिशन सरहद संवाद के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देशों की प्राथमिकता से पालना की जाए। विद्युत व पेयजल कनेक्शन, पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन, क्षतिग्रस्त ट्यूबवेल के दुरुस्तीकरण सहित अन्य समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।