

प्रीति क्लब के अध्यक्ष बने पेड़ीवाल
बीकानेर। प्रीति क्लब की साधारण-सभा की बैठक में सदस्यों ने गोपीकिशन पेडीवाल को अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। चुनाव संयोजक और क्लब के विशेष सलाहकार याज्ञवल्क्य दम्माणी ने चयन प्रक्रिया को संचालित किया। समाज के पवन कुमार राठी ने बताया कि पूर्व निर्वतमान अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी के पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल का संक्षिप्त विवरण सदन में प्रस्तुत किया।
