

पं. नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग कहा कि नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों को प्रकाशित करती है। इस मौके पर नितिन वत्सस, तोलाराम सियाग, प्रेम जोशी महासचिव शहर, पन्नालाल मेघवाल, मुरली गोदारा, कामेश्वर प्रताप सिंह सचिव, चन्द्र शेखर चांवरिया, मुकेश जोशी मण्डल अध्यक्ष, सोनू मेघवाल, ब्रजरतन पंचारिया, देवेन्द्र सांखला, अनिल सारड़ा, गुमानसिंह, जीयाराम, रामेश्वरलाल, राम सिंह मेघवाल व जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक, मण्डल व बूथ स्तर के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहें।
