Bikaner Bikaner District Rajasthan

हर्षोल्लास से मनाई जाएगी परशुराम जयंती

हर्षोल्लास से मनाई जाएगी परशुराम जयंती
बीकानेर। श्री परशुराम वंशीय आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा, देवीकुंड सागर, बीकानेर द्वारा 30 अप्रैल को कुलदेवता श्री परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी। देवीकुंड सागर स्थित समाज के छात्रावास भवन में आयोज्य इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे इष्ट देव की पूजा अर्चना के साथ होगी। महासभा के अध्यक्ष परमेश्वर लाल स्वामी, सचिव लीलाधर महिवाल एवं कोषाध्यक्ष भंवर लाल धामा के अनुसार जन्मोत्सव के इस आयोजन में समाज के सभी सदस्यों, वरिष्ठ जनों एवं युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *