

समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक एव राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकताओं के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सोमवार को पंडित दीनदयाल सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर अंतोदय तक, महान राजनीतिक चिंतक के रूप में पहचान बनाई। आपने अद्वितीय कौशल संगठन से जनसंघ के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर मुमताज अली भाटी, मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, राजेंद्र पंवार, हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, चंद्र मोहन जोशी, देवरूप सिंह, सुमन छाजेड, सोहनलाल चांवरिया, राजाराम सिंगढ़, ओम सोनगरा, मोहम्मद रमजान अब्बासी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, मुकेश सैनी, दिनेश चौहान, पूनमचंद पूनिया, सुशील शर्मा, नवरत्न घिण्टल, देवीलाल मेघवाल, विक्रम सिंह भाटी, महेंद्र ढाका, गजेंद्रसिंह भाटी, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, निशांत गौड़, नेमीचंद तंवर, चंत्तर सिंह चौहान, अशोक चांवरिया, सुभाष वाल्मीकि, अरविंद सिंह चारण, सरिता नाहटा, भानु आनंद, राधा खत्री, सुमन जोशी, शिखरचंद डागा, पवन भाटी, मनोज बिश्नोई, पवन स्वामी, भवानी पाईवाल, भंवर जांगिड़, भोमराज मेघवाल, किशोर आचार्य, बाबूलाल सैनी, पुनीत ढाल, चंद्रप्रकाश गहलोत उपस्थित थे।
