

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा: मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे शिविर
बीकानेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि बीकानेर के पलाना, कावनी, कानासर व जामसर में, लूणकरणसर के सहजरासर, कालू, रांवासर व कागासर में, श्रीडूंगरगढ़ के सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया, बरजांगसर व कुनपालसर में, कोलायत के भोलासर, हाडला भटियान व चक विजयसिंहपुरा में, बज्जू के छिला कश्मीर व राववाला में, पूगल के भानीपुरा व शिवनगर में, छत्तरगढ़ में शेरपुरा व खारबारा में, खाजूवाला के 17 केएचएम में, नोखा के जेडीमगरा, बंधाला, जैसलसर, झाड़ेली व उड़सर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
