Bikaner Bikaner District

शहरी क्षेत्र में भी लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर

शहरी क्षेत्र में भी लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा शिविर आयोजित किए जा रहे है जो कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पहुचानें के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है। जिसकी बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सराहना करता हैं शिविर का आयोजन न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएं जिससे माननीय दीनदयाल जी की विचारधारा जन-जन तक पहुचें एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को होने वाली समस्याओं का निस्तारण हो तो एक अच्छा संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *