

पहलगाम आतंकी हमला : बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने मृतकों को दी श्रद्धाजंलि
बीकानेर। पहलगाम में हुए आतंकी हमलें में निर्दोषों की हत्या होने के कारण बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने बुधवार को कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा सभी रखी। इस अवसर दिवंगतों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि इस तरह की अमानवीय घटना ने मुझे व्यक्तिगत रूप से स्तब्ध किया है। इस घटना से आम नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न होता है। यह हमला भारत के स्वाभिमान पर कुठाराघात है। श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के सचिव संजय सांड, बीकानेर मावा एसोसिएशन के भंवर सिंह राजपुरोहित, विजय कुमार महात्मा, जय गोपाल, विजय प्रकाश बाफना, शान्तिलाल कोचर श्याम कुलरिया एवं मनोज कल्ला ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
